फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः डेंगू के कहर से खलबली, अनदेखी से व्यवस्था चरमराई, तीन मरीजों की हो चुकी है मौत

Thu, 26 Aug 2021 05:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जून से अगस्त तक करीब 250 से अधिक डेंगू के संदिग्ध मरीज मिल चुके हैं, जिसमें करीब 60 में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 3 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि बीएचयू समेत विभिन्न अस्पतालों में 85 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
डेंगू मच्छर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में डेंगू का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि घर-घर डेंगू की दस्तक है। बच्चों से लेकर बड़े तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। किसी को बुखार है तो कोई जोड़ों में दर्द से परेशान है। जून से अगस्त तक करीब 250 से अधिक डेंगू के संदिग्ध मरीज मिल चुके हैं, जिसमें करीब 60 में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 3 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि बीएचयू समेत विभिन्न अस्पतालों में 85 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद भी फॉगिंग व्यवस्था बेपटरी है। नियमित फॉगिंग कराई जाए तो कुछ हद तक मच्छरों का प्रकोप कम किया जा सकता है। आमतौर पर बरसात के समय मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। पिछले दिनों बाढ़ की वजह से सामनेघाट, भगवानपुर, नगवां, नरिया सहित कई इलाकों में पानी नहीं उतरा है।

इस वजह से यहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। हालांकि नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाकर फॉगिंग का दावा तो कर रहे हैं, लेकिन हकीकत इससे उलट है। कुछ ही इलाकों में फॉगिंग हो रही है।
विज्ञापन


तीस सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार
जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय के मुताबिक, बीएचयू अस्पताल समेत अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों में 85 मरीज भर्ती हैं। सबसे अधिक बीएचयू में 20, मंडलीय अस्पताल में 14 बाकी निजी अस्पतालों में हैं। इन सभी को डेंगू का संदिग्ध मरीज मानकर इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा 30 से अधिक संदिग्ध मरीजों के सैंपल को जांच के लिए बीएचयू भेजा गया है, इसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। 
Trending Videos

इन अस्पतालों में भर्ती हैं संदिग्ध मरीज

बीएचयू अस्पताल         20
मंडलीय अस्पताल          14
शास्त्री अस्पताल रामनगर   06 
(निजी अस्पतालों में 45 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं)


दस सर्वाधिक मरीज वाले इलाके
भगवानपुर    10 
छित्तूपुर        9
बीएलडब्ल्यू   9
लंका         7
सुंदरपुर      6
संकटमोचन   5
नेवादा    5
मंडुवाडीह     4
शिवपुर      3
सीर गोवर्धन   3 
विज्ञापन

क्या हैं डेंगू के लक्षण 

डेंगू के लक्षण 
तेज बुखार, हड्डियों, मांसपेशियों में तेज दर्द, उल्टी मिचली का लगना, आंखों के ऊपरी हिस्से में दर्द, ठंड लगने के साथ बुखार आना, शरीर पर चकत्ते पड़ना। 

बचाव के उपाय 
पूरी आस्तीन का शर्ट एवं पैंट पहनना चाहिए
मच्छरदानी लगाकर सोएं, मच्छर से बचाव के लिए क्रीम लगाएं
कूलर के पानी का साफ रखें, जलजमाव वाले जगहों पर जाने से बचे
ऑफिस या कहीं पर बैठें तो मोजा पहनकर ही रहें
बुखार होने पर सिर पर पट्टी करें 
पानी की मात्रा शरीर में कम न होने दें।
नारियल पानी, छाछ, तरल पदार्थ का सेवन करें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें