बनारस रेल इंजन कारखाना में कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। जल्द ही यहां 610 एलपीएम के ऑक्सीजन प्लांट लगेगा। इसके लगने से 105 बेडों पर मरीजों को ऑक्सीजन मिलेगा। जिला प्रशासन के सहयोग से केंद्रीय अस्पताल बरेका में सीएसआर के माध्यम से 610 एलपीएम की क्षमता वाले प्लांट की स्थापना के लिए कानपुर स्थित शुभम गोल्डी मसाला कंपनी ने 88 लाख रुपये की पेशकश की है।
मेसर्स समिट्स हाईग्रोनिक्स प्रा. लिमिटेड कोयंबटूर, तमिलनाडु प्लांट की आपूर्तिकर्ता है। वहीं, इलेक्ट्रिकल और सिविल कार्य बनारस रेल इंजन कारखाना में लोको निर्माण करने वाले इंजीनियरों व टेक्निकल टीम प्लांट स्थापित करेगी। महाप्रबंधक अंजली गोयल के नेतृत्व में दवा, बेड, ऑनलाइन परामर्श, सैनिटाइजेशन, होम आइसोलेशन में चिकित्सीय सुविधा, ऑक्सीजन समेत मरीजों के इलाज में टीम काम कर रही है। पीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि मरीजों को जल्द ऑक्सीजन मिलेगा।