चौबेपुर। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने मंगलवार को नरपतपुर सीएचसी में एक करोड़ की लागत से स्थापित आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इससे आसपास के मरीजों को राहत मिलेगी। उन्हें शहर के अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्राें पर आक्सीजन प्लांट, कोविड केयर वार्ड, एक्सरे एवं अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा मुहैया कराई गई है। इस दौरान उन्होंने केेंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को भी गिनाया।
सीएमओ डॉ. बी बी सिंह ने बताया कि इस आक्सीजन प्लांट की क्षमता 150 एलएमटी तथा 1000 लीटर की स्टोरेज क्षमता है। इससे 30 मरीजों को आक्सीजन की सुविधा होगी। इसे एचडीएफसी बैंक के सहयोग से बनाया गया है। सांसद निधि से प्रस्तावित कोविड केयर वार्ड के निर्माण के लिए जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। चिकित्सालय में ओपीडी आपरेशन एवं पीडियाट्रिक्स चिकित्सा कि सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक राजनाथ, श्रीनिकेतन मिश्र, जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी हरिवंश यादव, एडीएफसी बैंक शाखा के बैंकिंग हेड अखिलेश कुमार राय उपस्थित रहे।