फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक संस्थाओं व रेजिडेंशियल सोसाइटी की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर बीत चुका है, लेकिन होली का उत्साह, उमंग और उल्लास अब तक लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। होली की हंसी-ठिठोली के बीच स्वाद का चटकारा लेते हुए हर कोई रंगों के फुहार में सराबोर दिखाई दे रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को शहर में विभिन्न जगहों पर आयोजित होली मिलन समारोह में देखा गया। जहां सखियों संग मिलकर महिलाओं ने होली मनाई, तो वहीं पुरुष भी होली की मस्ती करने में पीछे नहीं रहे। बड़ों के साथ बच्चों ने भी खूब आनंद उठाया।
विज्ञापन

महावीर हाइट्स में मना होली धमाल
लहरतारा स्थित महावीर हाइट्स में तीन दिवसीय होली धमाल का आयोजन किया गया। इसमें होलिका दहन से लेकर होली मिलन समारोह तक सोसाइटी के सदस्यों ने खूब धमाल मचाया। होली के बाद सोसाइटी के हॉल में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में बच्चों के साथ पुरुषों और महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। महिलाओं ने भी होली के पारंपरिक गीतों पर नृत्य पेश किया। इस दौरान रत्ना चौबे, अंशुल जैन, गौरव जैन, राजकुमार, ललित सेठ, जागृति, किशोर मिरानी, पूजा, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा होली मिलन
अखिल भारतीय ओमर-ऊमर वैश्य महासभा की ओर से अंधरापुल स्थित गॉर्डन में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने नृत्य और संगीत की प्रस्तुति कर होली कार्यक्रम में समा बांध दिया। वहीं, मैदागिन स्थित बीसू जी मंदिर में सारस्वत युवा सभा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन

गंगा की लहरों पर होली की मस्ती
बरनवाल सेवा समिति, बरनवाल महिला समिति व नवयुवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में गंगा की लहरों पर बजड़े पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बजड़े पर समाज के बच्चो, बड़ों व बुजुर्गों ने अबीर-गुलाल के संग गीत-संगीत का कार्यक्रम किया।
फूलों से खेली होली
भारत विकास परिषद नीलकंठ शाखा की ओर से रविवार को रामकटोरा स्थित रेस्टोरेंट में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्यों ने गुलाब की पंखुड़ियों संग फूलों की होली खेली। इस अवसर पर महिलाओं व बच्चों के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने मस्ती की।
होली मिलन में राधा-कृष्ण ने मोहा मन
जेसीआई काशी शिवा की ओर से रविवार को सिगरा स्थित लॉन में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण के रूप सजे नन्हें कलाकार व कवियों ने नेताओं पर आधारित चुटकुले सुनाए। पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल की ओर से महमूरगंज स्थित लॉन में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मैदागिन स्थित अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ।
देखो आली होरी नंदलाल रे...
दीन दयाल हस्तकला संकुल में रविवार को सांस्कृतिक संध्या होली के रंगों में रंगी नजर आई। जयंतिका डे, अक्षत प्रताप सिंह एवं डालिया मुखर्जी ने गायन की शुरूआत राग काफी में तीनताल में निबद्ध होरी की बंदिश देखो आली होरी नंदलाल रे...से किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. नंदिनी वर्मा, सारिका वर्मा एवं डॉ. रत्नेश वर्मा तथा अजय श्रीवास्तव ने दीप जलाकर किया।
मिंट हाउस अड़ी पर खेली अबीर गुलाल की होली
नदेसर मिंट हाउस स्थित अड़ी पर अड़ीबाजों ने जमकर रंग अबीर गुलाल की होली खेली। इस दौरान सभी लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर न केवल होली की बधाई दी बल्कि आपसी सहयोग और सामंजस्य के साथ समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करते रहने का संकल्प लिया। इस दौरान हीरू यादव, नंदलाल यादव, लालू, सुभाष कन्नौजिया, अजय कुमार, विजय जायसवाल, दिनेश आदि मौजूद रहे।
कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मियों ने खेली होली
होली पर कैंट रेलवे स्टेशन के कंट्रोल रूम में रेलवे गार्ड, लोको पायलट सहित अन्य ने होली खेली। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। इसमें सहायक परिचालन प्रबंधक एसके राय, केएस यादव, वीरेंद्र पांडेय, नंद लाल यादव, बृजेश पांडेय, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें