फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरः बीएचयू के बरकछा परिसर में इस तारीख से शुरू होगी ओपीडी

Mon, 13 Aug 2018 01:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रो. विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू के बरकछा स्थित दक्षिणी परिसर में अगले माह से ओपीडी शुरू की जाएगी। इससे स्थानीय मरीज बेहतर इलाज करा सकेंगे। ओपीडी को शुरू करने की दिशा में रविवार को सर सुंदर लाल अस्पताल वाराणसी के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय मिश्र ने परिसर स्थित हेल्थ सेंटर का निरीक्षण किया। इसकी रिपोर्ट कुलपति को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिण परिसर में ओपीडी चालू कराने की दिशा में पहल की थी। उन्होंने इसके लिए पिछले दिनों बीएचयू के कुलपति प्रो. राकेश भटनागर को पत्र लिखा था। इसको कुलपति ने गंभीरता से लिया।

पढेंः बीएचयू अस्पताल में अब दिव्यांग मरीजों को मिलेंगी विशेष सुविधाएं
विज्ञापन


कुलपति के निर्देश पर बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र रविवार को बरकछा परिसर पहुंचे। उन्होंने ओपीडी के संबंध में कैंपस की प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. रमा देवी से मुलाकात की। इस दौरान तय हुआ कि पहली सितंबर से परिसर के हेल्थ सेंटर में ओपीडी सेवा शुरू की जाएगी।

इसमें अलग-अलग दिन डाक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसका रोस्टर जल्द ही तैयार किया जाएगा। यहां पांच नए स्टाफ की तैनाती होगी और मशीनें लगाई जाएंगी। प्रो. मिश्र ने हेल्थ सेंटर का निरीक्षण किया। पता चला कि वहां केवल संविदा स्टाफ और आयुर्वेद के डाक्टर कार्यरत हैं। कुछ मशीनें खराब थीं तो कुछ अस्त व्यस्त पड़ी थीं। दवाएं हैं उनका ठीक ढंग से वितरण नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

मिल सकता है अस्पताल का तोहफा    

जमीन देखते चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा के परिसर में पांच सौ एकड़ में अस्पताल बनाने के लिए रविवार को सर सुंदर लाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय मिश्र ने परिसर की आचार्य प्रभारी प्रो. रमा देवी के साथ जमीन देखी। जल्द ही बीएचयू के कुलपति अस्पताल का प्रस्ताव बना कर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल को सौंपेंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद बरकछा परिसर में पांच सौ बेड का महामना अस्पताल खोला जाएगा। अस्पताल को लेकर प्रो. विजय नाथ मिश्र ने रविवार को बीएचयू के बरकछा परिसर की आचार्य प्रभारी प्रो. रमा देवी के साथ बैठक की। इसके बाद उनके साथ प्रस्तावित सौ एकड़ जमीन को देखा।

पढेंः बीएचयू अस्पताल में अब आधार कार्ड से भी कर सकेंगे बिल का भुगतान

प्रो. मिश्र ने बताया कि पांच सौ बेड के अस्पताल में सौ डाक्टर, 230 नर्स समेत अन्य स्टाफ होंगे। दस बेड के आईसीयू के अलावा अलग ट्रामा विंग बनेगी। डाक्टरों के लिए आवास के अलावा मरीजों के लिए आश्रय बनाया जाएगा। नई मशीनें लगाई जाएंगी।

मंत्री अनुप्रिया पटेल से अनुरोध किया जाएगा कि वे अगले महीने अस्पताल का शिलान्यास करें। अस्पताल का प्रस्ताव बनाकर जल्द ही उनसे मुलाकात की जाएगी। कहा कि मंजूरी मिलने के बाद तीन माह में अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें