फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रक चालक की झपकी ने लील दी दो जिंदगियां

Fri, 01 Mar 2019 02:22 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, फिर पीछे से आ रहे डंफर से टकराते हुए दुकान में जा घुसा। हादसे में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे सोनभद्र से बालू लदी एक ट्रक वाराणसी की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक मिर्जापुर के महुली चौराहे के पास पहुंचा तभी चालक को झपकी लग गई। जिससे ट्रक असंतुलित हो गया और वाराणसी की ओर से आ रहे ट्रैक्टर को धक्का मार दिया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। इसी दौरान पीछे से आ रही एक डंफर भी ट्रक के चपेट में आ गया। इसके बाद दोनों वाहन सड़क के किनारे एक दुकान में घुस गए। वहीं एक गुमटी में खोए की दुकान चलती थी। गुमटी भी इस हादसे की जद में आ गई।
विज्ञापन


गुमटी में बैठा दुकानदार विकास(19) पुत्र कैलाश यादव निवासी रोशनहर गांव ट्रक की चपेट में आ गया। विकास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक प्रमोद विश्वकर्मा 35 वर्ष पुत्र महेंद्र विश्वकर्मा निवासी बरकरा रावर्सट्सगंज की ट्रामा सेन्टर में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

विज्ञापन

आधे घंटे तक लगा रहा जाम

- फोटो : amar ujala
युवक की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर परिजनों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर का मलबा बिखर गया।

थानाधयक्ष मनोज ठाकुर ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर सड़क पर बिखरे इंट के मलबे को हटवाया और यातायात चालू कराया। जिससे करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें