फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को हराने के लिए ओमप्रकाश राजभर करेंगे सपा से समझौता

Fri, 04 Jun 2021 11:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा को समर्थन देंगे। गई प्रदेश के कई जिलों में सुभासपा के जिला पंचायत सदस्य ही जीतेंगे।
 
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा को हराने वाले किसी भी पार्टी से समझौता करेंगे। चाहे जिला पंचायत का चुनाव हो या विधानसभा का। एक शादी समारोह में बनारस पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा को समर्थन देंगे। गई प्रदेश के कई जिलों में सुभासपा के जिला पंचायत सदस्य ही जीतेंगे। 

विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने कहा कि ओवैसी, कृष्णा पटेल, बाबूलाल कुशवाहा की पार्टी सहित 10 संगठनों वाले भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सपा से गठबंधन के सवाल पर कहा कि राजनीति में सब जायज है। अखिलेश यादव व शिवपाल यादव दोनों से बातचीत चल रही है। मोर्चा के संकल्प व उद्देश्यों के साथ जो आएगा, सभी का स्वागत होगा।

कोरोना को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने सरकार पर सवाल उठाए। कहा कि जिस समय अस्पताल, बेड और वेंटिलेटर की व्यवस्था करनी थी। उस समय सरकार चुनाव की तैयारियों में लगी थी। केंद्र और राज्य की सरकारें दूसरे प्रदेशों के विधानसभा चुनाव में रैलियां कर रहे थे। जिसका खामियाजा आम जनता को अपनी जान देकर गंवाना पड़ा। हमारी सता आई तो बिजली बिल 5 साल के लिए माफ हो जाएगा। गरीबों का निशुल्क इलाज कराएंगे। मुफ्त समान और अनिवार्य शिक्षा लागू की जाएगी। बिहार में शराब बंद है तो यूपी में क्यों नहीं  हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें