फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बेटे का नामांकन कराने कचहरी पहुंचे ओमप्रकाश राजभर से अभद्रता मामले में केस दर्ज

Tue, 15 Feb 2022 07:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शिवपुर विधानसभा सीट से बेटे अरविंद राजभर का नामांकन कराने पहुंचे ओमप्रकाश पर कचहरी परिसर में कुछ लोगों ने अभद्र टिप्पणी और धक्कामुक्की की
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के साथ अभद्रता और गालीगलौज के मामले में कैंट पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया है। शिवपुर विधानसभा सीट से बेटे अरविंद राजभर का नामांकन कराने पहुंचे ओमप्रकाश पर कचहरी परिसर में कुछ लोगों ने अभद्र टिप्पणी और धक्कामुक्की की।
विज्ञापन


कचहरी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।  कैंट इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह के अनुसार, ओमप्रकाश राजभर लगभग दो बजे नामांकन स्थल से बाहर निकल रहे थे। तभी कुछ अज्ञात युवकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया। आरोप है कि गालीगलौज और अभद्रता भी की गई। वहीं, एक वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें