सुभासपा और सपा एक साथ लड़ेंगे चुनाव
कुछ सप्ताह पहले ओमप्रकाश राजभर और अखिलेश यादव ने एलान किया था कि वह अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों को एक साथ लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने गठबंधन की जीत का दावा किया था।
जिन्ना वाले बयान के बाद भाजपा के निशाने पर आए अखिलेश
यूपी के संसदीय कार्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने मोहम्मद अली जिन्ना के बारे में सपा प्रमुख के बयान पर कहा है कि अखिलेश यादव को अपना नार्को टेस्ट कराना चाहिए। इससे पहले मंत्री ने कहा था कि अखिलेश यादव को आईएसआई से संरक्षण और सुझाव मिल रहे हैं। उसके इशारे पर ही वह इस तरह के बयान दे रहे हैं।
मायावती ने किया ट्वीट
वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि सपा मुखिया द्वारा जिन्ना को लेकर कल हरदोई में दिया गया बयान व उसे लपक कर भाजपा की प्रतिक्रिया यह इन दोनों पार्टियों की अंदरूनी मिलीभगत व इनकी सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है जिससे कि यूपी विधानसभा चुनाव में माहौल को किसी भी प्रकार से हिन्दू-मुस्लिम करके खराब किया जाए।