कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यदि 38,000 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी गंगा की सफाई नहीं हुई है तो कुछ तो गड़बड़ है। इस पैसे को गरीबों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च किया जाता तो करोड़ों लोगों का भला हो सकता था। ओमप्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव को मायावती का बंगला दिए जाने पर भी विरोध जताया।
उन्होंने कहा कि मैं 18 महीने से अपनी पार्टी के कार्यालय के लिए आवास मांग रहा हूं, लेकिन मुझे अब तक नहीं दिया गया। जबकि शिवपाल को मायावती का आलीशान बंगला दे दिया गया। शिवपाल यादव पिछड़ों के हक के लुटेरे हैं और वह भारतीय जनता पार्टी को संसदीय चुनाव में वोट नहीं दिलवा सकते।
ओमप्रकाश राजभर के पास वोट बैंक है। वह वोट बैंक है जो खुद भी ले सकता है और दूसरे को भी दिलवाने की क्षमता रखता है। गुजरात में गरीबों पर हो रहे अत्याचार पर राजभर ने कहा कि यह भाजपा के लिए जहर बनेगा और पूरे देश में इसकी सजा उसको मिलेगी।
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है। पिछड़ों के वोट पर सरकार बनाने के बाद उसे ही भूल जाती है। पिछड़ी जाति के लोगों को छात्रवृत्ति का पैसा देने के लिए सरकार के पास पैसा नही हैं, लेकिन गंगा की सफाई के लिए है।
उन्होंने कहा कि पिछड़ों की जो सरकार मदद नहीं करती हैं। वे सरकार बनाते हैं तो गिराते भी हैं। अगर 27 फीसदी आरक्षण में बंटवारा नहीं हुआ तो आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में यही पिछड़े अति दलित, अति पिछड़े, सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे।
राजभर ने कहा कि आगामी 27 अक्टूबर को लखनऊ के रमाबाई मैदान में सरकार को अपनी मांग मनाने के लिए मजबूर कर दिया जाएगा। सूबे की योगी सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर 27 फीसदी आरक्षण में बटवारा नहीं करती है तो गठबंधन रहेगा या नहीं, यह उसी दिन तय होगा। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में बांसडीह की धरती से विधायक नहीं मुख्यमंत्री बनाने का काम होगा।
ओमप्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव को मायावती का बंगला दिए जाने पर भी विरोध जताया। मैं 18 महीने से अपनी पार्टी के कार्यालय के लिए आवंटन मांग रहा हूं, लेकिन मुझे अब तक नहीं दिया गया। जबकि शिवपाल को मायावती का आलीशान बंगला दे दिया गया। शिवपाल यादव पिछड़ों के हक के लुटेरे हैं और वह भारतीय जनता पार्टी को संसदीय चुनाव में वोट नहीं दिलवा सकते।
ओमप्रकाश राजभर के पास वोट बैंक है। वह वोट बैंक है जो खुद भी ले सकता है और दूसरे को भी दिलवाने की क्षमता रखता है। गुजरात में गरीबों पर हो रहे अत्याचार पर राजभर ने कहा कि यह भाजपा के लिए जहर बनेगा और पूरे देश में इसकी सजा उसको मिलेगी।