फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: टोक्यो ओलंपिक में जलवा दिखाने वाले ललित एशियन चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम, 14 दिसंबर में ढाका में शुरू होगा टूर्नामेंट

Sat, 27 Nov 2021 12:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक में जलवा दिखाने वाले वाराणसी के ओलंपियन ललित उपाध्याय अब बांग्लादेश के ढाका में होने वाली एशियन चैंपियनशिप हॉकी टूर्नामेंट में दम दिखाएंगे। 14 दिसंबर से 22 दिसंबर तक होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को भारतीय हॉकी टीम की घोषणा की गई।

विज्ञापन


टीम में ललित का भी चयन हुआ है जो फॉरवर्ड लाइन को लीड करेंगे। ललित ने फोन पर बताया कि भारत का ओपनिंग मैच 14 दिसंबर को कोरिया के खिलाफ होगा। इसके बाद 15 दिसंबर को मेजबान बांग्लादेश से मुकाबला होगा। सेमीफाइनल मैच 21 को और फाइनल मैच 22 दिसंबर को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें