फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्वीडन की तर्ज पर APP से फुटबाल की बारीकियां सिखाएंगे ओल्सन, कहा-विश्वस्तर पर चमकेंगे काशी के होनहार

Fri, 12 Apr 2024 05:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी जोनास ओल्सन ने बताया कि खिलाड़ियों को फुटबाल की तकनीक और अभ्यास के लिए एक एप तैयार किया गया है। स्वीडन में करीब 30 फीसदी लोग इस एप से खेल सीख रहे हैं। एप से प्रतिदिन के विकास का फीडबैक लिया जाएगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी जोनास ओल्सन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबाल खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। इसके लिए यूपी के पांच मंडलों के माध्यमिक स्कूलों के खेल शिक्षकों और खिलाड़ियों को फुटबाल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्वीडन की तर्ज पर खिलाड़ियों को एप से फुटबॉल की बारीकियां बताई जाएंगी। वाराणसी पहुंचे अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी जोनास ओल्सन ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


जोनास ओल्सन को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। ओल्सन ने बताया कि यूपी में खेल में काफी संभावनाएं हैं। पहले चरण में दो दिन खेल सिखाया जाएगा। इस अभियान का नाम गेमचेंजर रखा गया है। इसके जरिये स्कूलों में सुपर कोच तैयार किए जाएंगे। छह सप्ताह के इस प्रोजेक्ट के तहत पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


ओडिशा की किशोरी को लिया है गोद
स्वीडन के जोनास ओल्सन ने ओडिशा के सुक्रवानी को 2009 में गोद लिया है। 15 साल की सुक्रवानी की पढ़ाई और अन्य जिम्मेदारी जोनास ओल्सन उठा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें