फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफर: कोरोना वैक्सीन लगवा चुके लोगों को इंडिगो एयरलाइंस के टिकट में मिलेगी 10 फीसदी की छूट

Mon, 05 Jul 2021 04:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

इंडिगो एयरलाइंस ने एक नया ऑफर पेश किया है। कोरोना वैक्सीन लगवा चुके लोगों को घरेलू विमान यात्रा के लिए टिकट बुकिंग 10 फीसदी की छूट दी जाएगी।  एक अगस्त से या उसके बाद विमान यात्रा करने वाले लोग इसका लाभ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की दूसरी लहर का असर धीर-धीरे कम हो रहा है जिससे विमान यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। ऐसे में अलग- अलग विमानन कंपनियों द्वारा यात्रियों के लिए ऑफर दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंडिगो एयरलाइंस ने भी सोमवार को एक नया ऑफर पेश किया। कंपनी की ओर से इस छूट पैकेज का नाम वैक्सीफेयर दिया गया है।

विज्ञापन


इसके तहत  कोविड वैक्सीन लगवा चुके लोगों को घरेलू विमान यात्रा के लिए टिकट बुकिंग 10 फीसदी की छूट दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि वैक्सीफेयर ऑफर के टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। एक अगस्त से या उसके बाद विमान यात्रा करने वाले लोग इसका लाभ उठा सकते हैं।

टिकट बुकिंग के समय ही वैक्सीनेटेड का विकल्प चुनना होगा। यात्रा के समय वैक्सीन लगवाने का सर्टिफिकेट एयरलाइंस के चेक इन काउंटर पर दिखाना होगा। उसके बाद ही बोर्डिंग पास दिया जाएगा। अगर यात्री द्वारा ऐसा नहीं किया जायेगा तो चेक इन काउंटर पर 10 प्रतिशत ऑफर के तहत छोड़ा गया चार्ज लेने के बाद ही यात्रा करने दिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो के स्थानीय मैनेजर अंकुर ने बताया कि कोराना वैक्सीन लगवाने वाले यात्रियों को यात्रा पर दस प्रतिशत की छूट दी जाएगी। बताया कि विस्तृत जानकारी कंपनी के वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें