फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस की यादों के साथ विदा हुए शिल्पकार

Thu, 03 Dec 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी शिल्प बाजार में जुटे देश भर के शिल्पकार बुधवार को काशी की ढेरों यादों के साथ विदा हो गए। गंगा महोत्सव के तहत यहां चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में गांधी शिल्प बाजार सजा था।
विज्ञापन

 इसमें देश भर के शिल्पकार अपने-अपने उत्पादों के साथ पहुंचे थे। यहां कुल 370 स्टाल लगाए गए थे। आयोजकों के मुताबिक यहां दस दिनों में लगभग दो करोड़ दस लाख रुपये का कारोबार हुआ।
शिल्प मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने कहा कि यह मेला अनेकता में एकता का प्रतीक है।
 देश के विभिन्न प्रांतों के शिल्पियों को अपने उत्पाद को बेचने के लिये एक अच्छा प्लेटफार्म मिलता है। बताया कि बीते साल यहां एक करोड़ 95 लाख रुपये का कारोबार हुआ था जो इस बार 15 लाख रुपये बढ़ गया।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि शिल्पियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अगले साल स्टालों की संख्या को और बढ़ाया जाएगा। दस दिवसीय इस मेले में उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, उत्तरांचल,
जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, आन्ध्र प्रदेश, झारखंड, उड़ीसा, बिहार, मेघालय, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, बंगाल, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, असोम तथा अरुणांचल प्रदेश से आए शिल्पियों ने हिस्सा लिया।
मेले में हैंड इंब्राइडरी, ऊलेन शाल, कश्मीरी शाल, हैंड ब्लाक, लेदर बैग, तिला जूती एवं जरी जूती, ज्वैलरी, पैच वर्क, जूट क्राफ्ट, ब्रास मेटल, पेंटिंग, हस्तकला के साथ ही कुन्दन ज्वैलरी आदि आकर्षण का केंद्र रहा।
 कहा कि रंगोली, केन एवं बम्बू, चर्म शिल्प, पटचित्र, मिथिला की पेंटिंग, धातु शिल्प व ब्लू आर्ट पाटरी आदि सामग्री ने भी खरीदारों को आकर्षित किया।
कमिश्नर ने सर्वश्रेष्ठ डिस्प्ले के लिए  पर्ल एंड क्रिस्टल के वेस्ट बंगाल के अरिंदम दत्ता, इम्ब्रायडरी के लिए दिल्ली के रवि व आर्टिफिशियल ज्वैलरी के लिए रांची के जयंती प्रसाद गुजराती , बेस्ट क्राफ्ट में पट्ट चित्र के उड़ीसा के देवदत्त प्रधान, कान्था स्ट्रीच के पश्चिम बंगाल के संतोष घोष व मीनाकारी के लिए राजस्थान के प्रकाश जोशी
तथा बेस्ट सेल में राजस्थान के मुकेश दौसा, मथुरा के अखिलेश एवं जम्मू कश्मीर के राजा अनन्त नाग को क्रमश : प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से नवाजा।
कमिश्नर ने इस समापन अवसर पर गंगा महोत्सव स्मारिका का भी लोकार्पण भी किया। इस मौके पर जिलाधिकारी राजमणि यादव, मुख्य विकास अधिकारी विशाख जी, उपायुक्त उद्योग केंद्र उमेश सिंह ,क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र मिश्रा तथा सहायक निदेशक हस्तशिल्प प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें