फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एयरपोर्ट पर शटल बसों की सवारी करेंगे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए ह्वीकल लेन का निर्माण कराया जा रहा है। कार्य प्रारंभ हो जाने के बाद अब विमानन कंपनियों द्वारा शटल बसें मंगाई जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को स्पाइसजेट द्वारा एक शटल बस मंगाई गई।
विज्ञापन

दरअसल एयरपोर्ट पर शटल बस न होने के चलते विमान से टर्मिनल भवन तक आने-जाने वाले यात्रियों को पैदल चलना पड़ता है। सबसे अधिक समस्या गर्मी और बारिश के समय होती है। यात्रियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए पिछले दिनों एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सन्याल ने ह्वीकल लेन के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया था। कार्य प्रारंभ होने के बाद सभी एयरलाइंस को सूचित किया गया कि वह अक्तूबर तक शटल बसें मंगा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें