गाजीपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज का संचालन भले ही अभी तक शुरू नहीं हो पाया है, लेकिन डॉक्टर आने लगे हैं। इन्हीं में कुछ काफी समय से अनुपस्थित हैं। करीब एक पखवाड़ा पूर्व ज्वाइनिंग के बाद ड्यूटी करने के बजाय बिना बताए अनुपस्थित रहने वाले चार जूनियर डॉक्टरों को मंगलवार को नोटिस जारी किया गया। जबकि दो डॉक्टर पढ़ाई जारी रखने के लिए अपना इस्तीफा दे चुके हैं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आरके दीक्षित ने करीब एक माह पूर्व पदभार ग्रहण किया था। इनके आने के एक सप्ताह बाद से जूनियर डॉक्टरों एवं विभागाध्यक्षों के आने का क्रम शुरू हो गया। अब तक एनॉटमी विभाग के तीन, फिजियोलॉजी के एक, बायोकेमस्ट्री एक, पैथोलॉजी के एक, जनरल मेडिसिन के दो, दंत के एक और आंख के एक प्रोफेसर ने पदभार ग्रहण कर लिया है। वे जिला अस्पताल में ड्यूटी कर मरीजों का उपचार भी कर रहे हैं।