कुल 12 करोड़ से होगा निर्मित
उत्तर रेलवे के कुल 18 रेल स्टेशनों पर कुल 28 लूप लाइनों के निर्माण का प्रस्ताव बनाया गया था। जिसके लिए 309 करोड़ रुपये निर्धारित हैं। शिवपुर के 1785 मीटर लंबी इस लूप लाइन को बनाने में कुल 12 करोड़ की लागत आएगी।
क्या है लूप लाइन
ट्रेनों के आने और जाने के लिए रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर दो लाइनें होती हैं। इन्हें मेन लाइन कहते हैं। रेलवे प्लेटफार्म पर इन मेन लाइनों के साइड में अतिरिक्त लाइन बनाई जाती है। जहां मालगाड़ी खड़ी की जाती है। इन्हें लूप लाइन कहते हैं।
उत्तर रेलवे लखनऊ के मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा ने बताया कि शिवपुर रेलवे स्टेशन पर उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की सबसे बड़ी लूप लाइन जून तक बनकर तैयार हो जाएगी। इन पर दो मालगाड़ियों को एक साथ खड़ा किया जा सकेगा।