फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल के बिना नहीं बनेगी कोई सरकार : कृष्णा पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा (वाराणसी)। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि अपना दल के बिना इस बार कोई सरकार प्रदेश में नहीं बनेगी। कमेरा समाज की ताकत को विभिन्न पार्टियां समझ चुकी हैं। इसके लिए डोरे डालना भी शुरू कर दिया है। यह बातें उन्होंने पिंडरा के एक लान में बृहस्पतिवार को विधान सभा स्तरीय के सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नाकामियों को छिपाने के लिए ढोंग कर रही है।
विज्ञापन

कृष्णा पटेल ने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में जातिवार जनगणना एक प्रमुख मुद्दा होगा। यदि सरकार देश की जनता के भावनाओं का सम्मान करते हुए जातिवार जनगणना नहीं कराती है, तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। कहा कि वर्तमान केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की बदहाली, बेरोजगारी और महिलाओं के दमन के सवाल पर घिर गई है। इसीलिए विगत पंचायत चुनाव में सरकारी मशीनरी का खुलेआम दुरुपयोग किया गया। इसके पूर्व बाइक जुलूस के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर सम्मेलन की शुरुआत की। सम्मेलन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व सलाहकार राजेश पटेल, प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह पटेल, राजनाथ राजभर, महेंद्र प्रताप मौर्य, पंकज सेठ, जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह व सविता देवी, राजकुमार पटेल, रामलाल पटेल, उमेश जायसवाल, दिलीप सिंह पटेल, देवप्रकाश, श्रीप्रकाश सिंह, रामजीत प्रधान, शमशेर बहादुर, नरेंद्र सिंह ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमेश चंद मौर्य व संचालन प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें