फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में जज व पेशकार समेत नौ और संक्रमित, भदोही के डीपीआरओ दफ्तर में ऑपरेटर भी कोरोना पॉजिटिव 

Sat, 11 Jul 2020 06:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र/भदोही
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

सोनभद्र जिले में एक सिविल जज व पेशकार समेत नौ और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। संक्रमितों में एक-एक पुलिसकर्मी व खनन विभाग के कर्मचारी के अलावा निजी फाइनेंस कंपनी के दो कर्मी भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने की है। संक्रमित मिले लोगों को कोविड केयर सेंटर मधुपुर में भर्ती कराया गया है। जिले में संक्रमित मिले लोगों की संख्या 82 पहुंच गई है। 41 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। 41 अन्य का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

भदोही में दो और कोरोना संक्रमित

भदोही जिले में शुक्रवार की देर रात आई 180 संदिग्धों की रिपोर्ट में डीपीआरओ कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर समेत दो संक्रमित मिले। छह संक्रमित कोरोना को मात देकर घर लौट आए। अब तक जिले में 204 संक्रमित मिल चुके हैं जबकि 139 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 

सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को आइसोलेट किया जा रहा है। शनिवार को भुड़की गांव में स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। जिला अस्पताल को अग्निशमन विभाग की टीम ने सैनिटाइज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें