भदोही जिले में शुक्रवार की देर रात आई 180 संदिग्धों की रिपोर्ट में डीपीआरओ कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर समेत दो संक्रमित मिले। छह संक्रमित कोरोना को मात देकर घर लौट आए। अब तक जिले में 204 संक्रमित मिल चुके हैं जबकि 139 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को आइसोलेट किया जा रहा है। शनिवार को भुड़की गांव में स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। जिला अस्पताल को अग्निशमन विभाग की टीम ने सैनिटाइज किया।