फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2026: काशी में महाकुंभ जैसी व्यवस्था, मैदागिन-गोदौलिया मार्ग नो व्हीकल जोन, 500 पुलिसकर्मी तैनात

Wed, 31 Dec 2025 11:01 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: नए साल पर काशी हाउसफुल है। विश्वनाथ धाम और गंगा घाटों की तरफ जाने वाले रास्ते पर पर्यटकों की भारी भीड़ जुट रही है। ऐसे में मैदागिन-गोदौलिया मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। 
विज्ञापन
काशी में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के आगमन से पहले काशी में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ की संभावना को देखते हुए कमिश्नरेट क्षेत्र में महाकुंभ जैसी व्यवस्थाएं लागू कर दी गई हैं। भीड़ नियंत्रण, सुगम यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के तहत 500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पीएसी और आरएएफ की तैनाती भी श्रीकाशी विश्वनाथ धाम समेत गोदौलिया-मैदागिन क्षेत्र में की गई है। मैदागिन-गोदौलिया मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की ओर वीआईपी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार शाम गोदौलिया-गिरजाघर और मैदागिन क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने गोदौलिया-गिरजाघर मार्ग पर ई-रिक्शा और ऑटो के संचालन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने के निर्देश मातहतों को दिए। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मैदागिन-गोदौलिया मार्ग को पूरी तरह नो व्हीकल जोन किया गया है।

इसे भी पढ़ें; यात्री कृपया ध्यान दें: कल से लागू होगी नई समय-सारिणी, बदले समय से चलेंगी 20 ट्रेनें, पढ़ें- पूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पास बैरिकेडिंग कर बाहरी वाहनों को लहुराबीर की ओर जाने से रोका जा रहा है। वाहनों की पार्किंग व्यवस्था संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में की गई है। भीड़ बढ़ने की स्थिति में लहुराबीर चौराहे से पहले ही वाहनों को रोक दिया जाएगा। पुलिस वाहनों की संख्या भी एक निर्धारित मानक के अनुसार ही रखी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें