मऊ में सोमवार को सात कोरोना संक्रमित मिले। इनमें विदेश से लौटे दो प्रवासी भी शामिल हैं। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 123 हो गई। इनमें 65 मरीज ठीक हो चुके है, जबकि 55 सक्रिय मरीज हैं। तीन की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
सीएमओ ने बताया कि संक्रमितों में दो नगर के छित्तनपुरा, एक सहादतपुरा मुहल्ले, एक रघुनाथपुरा मुहल्ला निवासी महिला शामिल है। इसके अलावा मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के सैदपुरा निवासी दवा व्यापारी और इंदारा स्थित शिवानंद क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन विदेश से लौटे दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। सभी मरीजों को कोविड अस्पताल परदहां में भर्ती कराने के साथ मरीजों के संपर्क में रहने वाले लोगों को चिह्नित कर उन्हें क्वारंटीन करने की कवायद की जा रही है।