फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : टीकाकरण में सामने आई लापरवाही, राज्यमंत्री पर भड़के युवा

Sat, 01 May 2021 03:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

व्यवस्थागत कमियों के बीच शुरू हुआ युवाओं का टीकाकरण, ऑनलाइन पंजीकरण के बाद भी करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन
महिला अस्पताल में धुप में टीकाकरण के लिए खड़े युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में 18 से 44 साल तक के लोगों के टीकाकरण में पहले ही दिन बड़ी लापरवाही सामने आई। आलम यह रहा कि जहां ऑनलाइन पंजीकरण के बाद भी केंद्र पर पहुंचकर युवाओं को टीका लगवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा वहीं कई केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग भी नहीं दिखी। उधर महिला अस्पताल में जैसे ही राज्यमंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी और सीएचसी शिवपुर पर राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल पहुंचे तो युवाओं का गुस्सा भड़क उठे।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने टीके के बारे में युवाओं से बात करनी चाही तो घंटो से चिलचिलाती धूप में खड़े युवाओं ने मंत्री को खरी खोटी सुनाई। उनका कहना था कि जब दोपहर एक बजे ही टीकाकरण शुरू होना था तो सुबह से क्यो खड़ा कराया गया था समझ नहीं आ रहा है। मंत्री भी क्या करते वो युवाओं को समझाते रहे लेकिन तेज धूप में खड़े रहने से युवाओं का गुस्सा शांत नही हो रहा है। उधर युवाओं का बढ़ता गुस्सा देख राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को युवाओं को धूप से हटाकर हाल में ले जाने को कहा तब जाकर चैनल गेट खुला। उधर शिवपुर सीएचसी में गए राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल पर भी युवाओं ने नाराजगी जताई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें