फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मविभूषण पंडित छन्नू लाल मिश्र की बेटी का निधन, छोटी बहन ने लगाया अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Sat, 01 May 2021 12:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
छन्नू लाल मिश्र की बेटी संगीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के पद्मविभूषण पंडित छन्नू लाल मिश्र की बड़ी बेटी संगीता मिश्रा (48) का निधन हो गया। मैदागिन स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर हुआ। मुखाग्नि उनके बुआ के बेटे दीपक कुमार ने दी।
विज्ञापन

संगीता मिश्रा के पति की मौत पहले ही हो चुकी थी। वह अपने पीछे एक बेटी और बेटे को छोड़ गई हैं। बेटी के निधन की सूचना से पंडित मिश्र की हालत भी खराब हो गई है। कुछ दिन पहले पंडित मिश्र की पत्नी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। छोटी बेटी नम्रता मिश्र ने बताया कि बड़ी बहन की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  उनको केवल उल्टी व खांसी की शिकायत थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से बड़ी बहन की मौत हुई है। वह इसकी शिकायत दर्ज कराएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें