अभय प्रताप की बहन बीएचयू की बीडीएस छात्रा जूली कुमारी को त्रिपुरा की रहने वाली हिना विश्वास की जगह पर परीक्षा देने के लिए राजी किया था। यह जाल ओसामा ने ही बुना था। हालांकि पुलिस ने जूली और उसकी मां बबिता कुमारी को सारनाथ से ही गिरफ्तार किया था। उसके बाद ओसामा समेत चार अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए थे।
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि ओसामा के डाक्टर बनने के सपने पर पानी फेर दिया गया है। केजीएमयू में अंतिम वर्ष के छात्र ओसामा शाहिद को डिबार कर दिया। उसे हॉस्टल से भी निष्कासित कर दिया गया है। उधर, पीके को रिमांड पर लेकर पुलिस ने पटना के कई स्थानों पर दबिश दी। इसमें चार और नए सदस्यों की जानकारियां सामने आई हैं।