फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: शारदीय नवरात्र मेला होगा शुरू, विंध्यांचल में आस्था की डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु

Sat, 28 Sep 2019 06:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भीषण बारिश और अधूरी तैयारियों के बीच शारदीय नवरात्र मेला रविवार से शुरू हो जाएगा। मेला की पूर्व संध्या पर शनिवार को जहां मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी मंदिर सज धज कर तैयार हो गया, वहीं कालीखोह और अष्टभुजा मंदिर आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ही धाम के अन्य देवी और देवताओं के मंदिर सजाए गए हैं। धाम की ओर जाने वाले विभिन्न गलियों में माला-फूल, नारियल व चुनरी की दुकानों के साथ ही श्रृंगार सामग्री व खिलौनों के दुकानें तेज रोशनी से जगमगा उठी हैं।

विज्ञापन


शारदीय नवरात्र मेला की पूर्व संध्या पर शनिवार को अधिकांश होटल और धर्मशालाओं में साधकों और श्रद्घालुओं ने अपना डेरा डाल दिया है। रविवार की भोर मंगला आरती के बाद माता के भव्य स्वरुप का दर्शन करने के लिए कुछ श्रद्घालु पहले से ही मंदिर के आसपास व अपने पुरोहितों के यहां अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।

मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए श्री विंध्य पंडा समाज ने भी कमर कस लिया है। दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए पंडा समाज के अध्यक्ष अध्यक्ष पंकज द्विवेदी की ओर से  अपनी टीम मंदिर परिसर के साथ ही अन्य स्थानों पर मुस्तैद कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस गंगा घाटों में महज तीन घाटों पर श्रद्घालु कर पाएंगे स्नान
शारदीय नवरात्र मेला के दौरान विंध्यधाम आए श्रद्घालुओं गंगा स्नान करने के लिए परेशानी झेलनी पड़ सकती है। दस गंगा घाटों में इस बार महज तीन ही घाटों पर स्नान कर पाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से फिसलन को देखते हुए बाकी घाटो पर बैरिकेटिंग कर स्नान कर रोका जा सकता है।

नगर मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव ने शनिवार को विंध्यधाम में मौजूद प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया। गंगा का जलस्तर अभी भी काफी ऊपर बना हुआ है। कीचड़ से सने घाटों पर फिसलन बनी हुई है। ऐसे में उन्होंने यह निर्णय लिया कि दस घाटों में से सिर्फ तीन पर ही स्नान कराने की सुविधा मुहैया कराई जा सकती है। जिन तीन घाटों का चयन किया गया उनमें पक्काघाट, दीवानघाट व अखाड़ा है। मल्लाहिया घाट, गुदारा घाट, परशुराम घाट, बाबू घाट, बालू घाट, कच्चा घाट, चिकान घाट पर भक्त स्नान नहीं कर पाएंगे। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अधिकारी वीएस कुशवाहा व परिषद सदस्य राज मिश्र मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें