फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा सप्ताह: रंगोली से दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

Wed, 18 Jan 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
रंगोली प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से चल रहे राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत बुधवार को आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा स्वच्छता, सर्वधर्म समभाव आदि के प्रति भी जागरूक किया। विजेताओं को गुरुवार को कुलपति की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। 
विश्वविद्यालय में प्रशासनिक भवन के सामने गांधी प्रतिमा के समक्ष आयोजित प्रतियोगिता में 35 स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने प्रतिभाग किया।
बतौर मुख्य अतिथि कुलसचिव ओमप्रकाश ने प्रतिभागियों के प्रयास को सराहा और परिणाम घोषित किया।

इसमें अतुल कुमार को प्रथम, सुजाता विश्वकर्मा को दृतीय और लांशी को तृतीय स्थान मिला जबकि आरती चौरसिया, आकांक्षा, मृदुल चौधरी, शुभम कुमारी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।
कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सुशील कुमार गौतम ने बताया कि युवा सप्ताह के अंतिम दिन डिजिटल पेमेंट पर वाद विवाद प्रतियोगिता और सप्ताह भर चली प्रतियोगिता के विजेताओं को कुलपति की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें