आईआईटी बीएचयू के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘काशीयात्रा 2017’ का आगाज
- फोटो : फाइल फोटो
आईआईटी बीएचयू के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘काशीयात्रा 2017’ का आगाज गुरुवार से हो रहा है।
स्वतंत्रता भवन में काशीयात्रा की पहली शाम का शुभारंभ सरोद वादक देबंजन भट्टाचार्य की प्रस्तुति से होगा। ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति समारोह को खास बनाएगी।
इनके अलावा अगले तीन दिनों तक नृत्य, संगीत, साहित्य से जुड़ी प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें देश भर के करीब सौ से अधिक कॉलेज के ढाई हजार छात्र-छात्राएं शिरकत करेंगे।
काशीयात्रा की शाम सचिन जिगर के सुरों से भी सजेगी। 22 जनवरी को बॉलीवुड नाइट में संगीत की दुनिया की जानी मानी हस्ती सचिन जिगर के सुरों पर आईआईटियंस झूमेंगे।
इस बार बाहर से कई रॉक बैंड भी आ रहे हैं। इंटरनेशनल कार्निवल में इजराइल से डीजे इकोटिटो, स्वीडन के माइंडशिफ्ट मेटल बैंड इस बार काशीयात्रा को अलग ही परवान पर ले जाएंगे।
मलेशिया के एबीटसी जो कि चार साल से बीटबॉक्सिंग चैंपियनशिप की विजेता रही है, वो भी पहली बार यहां मौजूदगी दर्ज करा रही है।
हिंदी रॉक बैंड द लोकल ट्रेन के अलावा अद्वैत रॉक बैंड की प्रस्तुति भी यहां होगी। फूड विलेज में देश भर के अलग अलग व्यंजनों का स्वाद भी काशीयात्रा में होगा।