यह दौड़ मालवीय भवन से सुबह सात बजे से शुरू होकर मुख्य द्वार, महिला महाविद्यालय, मधुबन पार्क, प्रबंध संस्थान, विज्ञान संस्थान, कला संकाय होते हुए विश्वविद्यालय स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर में संपन्न होगी। वहीं, साप्ताहिक कार्यक्रम के पांचवें दिन निबंध प्रतियोगिता में श्रेयोसि गोप और ममता मुर्मू को प्रथम, अनंत तिवारी और सुधांशु रघुवंशी को द्वितीय जबकि मनीषा पटेल और रितिक कुमार को तृतीय स्थान मिला। इसके अलावा प्रगति दुबे और यशस्वी को सांत्वना पुरस्कार पुरस्कार के लिए चुना गया।