फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः अक्टूबर में जारी होगा नगर निगम बांड, अधिकारियों को निर्देश- योजना चयन में लाएं तेजी

Fri, 23 Jul 2021 02:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 लखनऊ व नोएडा जैसे शहरों में नगर निगम बांड जारी होने के बाद सरकार का पूरा फोकस बनारस नगर निगम पर है। सरकार की मंशा है कि हर हाल में अक्टूबर में बांड जारी हो जाए। 
विज्ञापन
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर विकास विभाग के सलाहकार व अहमदाबाद के पूर्व कमिश्नर केशव वर्मा ने वाराणसी नगर निगम बांड को लेकर निगम के अफसरों के साथ बैठक की और योजना चयन में तेजी लाने का निर्देश दिए। नगर आयुक्त से दो टूक कहा कि हर हाल में अक्टूबर से पहले बांड जारी होना है, इसलिए तैयारी तेज रखें।   

विज्ञापन


लखनऊ और नोएडा जैसे शहरों में नगर निगम बांड जारी होने के बाद सरकार का पूरा फोकस बनारस नगर निगम पर है। नगर आयुक्त की मौजूदगी में हुई बैठक में केशव वर्मा ने कहा कि बांड जारी करने के लिए जिस भी योजना का चयन करना है। उसे जल्दी करके सूचित करें। वर्ष-2021 की बैलेंस सीट, ऑडिट आदि को अपडेट कर लें, ताकि काम में तेजी आए।

सरकार की योजना है कि विधानसभा चुनाव के लिए नवंबर में अधिसूचना जारी हो सकती है, इसलिए सरकार की मंशा है कि हर हाल में अक्टूबर में बांड जारी हो जाए। बैठक में कंसलटेंट एके कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के डायरेक्टर वरुण कौशिक, सहायक उपाध्यक्ष वैभव जैन, नगर निगम के अपर नगर आयुक्त देवीदयाल वर्मा, सीएफओ अनिल कुमार सिंह, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तय समय में नहीं पेश हो सका बांड का प्रारूप, देरी संभव

तय समय के भीतर कार्यकारिणी व सदन के समक्ष बांड का प्रारूप पेश नहीं होने की स्थिति में बांड जारी करने में देरी हो सकती है। क्योंकि जो शर्तें हैं उसके तहत बांड के लिए चयनित योजना को हर हाल में कार्यकारिणी व सदन के सदस्यों के समक्ष पेश करके उसे पास कराना है। जो बांड के लिए शासन ने चरणबद्ध रोडमैप जारी किया है उसमें नगर निगम की ओर से शिथिलता बरती जा रही है।

योजना की सूची को हर हाल में 15 जुलाई तक कार्यकारिणी व सदन से पास करा लेने का फरमान था, लेकिन कार्यकारिणी के समक्ष पेश करने की बात तो दूर अभी तक योजना का चयन भी नगर निगम ने नहीं किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें