फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पहली रोटी खाएंगे गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। धार्मिक परंपरा के अनुसार गायों को दी जाने वाली पहली रोटी का कलेक्शन भी नगर निगम करेगा। यह कार्य नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के आदेश पर किया गया है। इसको लेकर महापौर और नगर आयुक्त की बैठक हुई। जिसमें इसके लिए दो वाहनों को तैनात करने पर सहमति बनी है। कलेक्शन के बाद यह रोटी शहर के गोशालाओं में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक के बाद महापौर ने कहा कि जो भी वाहन शहर में इस कार्य में लगाए जाएंगे। उनको ऐसा बनाया जाए ताकि लोग उसे देखते ही पहचान जाएं। उसमें हार्न भी विशेष प्रकार का लगाया जाए। जिससे उसकी आवाज से लोग पहचान सके। नगर आयुक्त आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि धर्म, कला, संस्कृति की इस प्राचीन नगरी में गाय को लोग माता मानते हैं और अपने भोजन की पहली रोटी गाय को खिलाने की परंपरा है। ऐसे में इस परंपरा को नगर निगम शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें