नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर की चेयरमैन सोनू किन्नर ने डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय को अपना समर्थन दिया। निकाय चुनाव के दौरान भाजपा पर गलत मतगणना कराने को लेकर किन्नरों ने घंटों हंगामा किया।
नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर की चेयरमैन सोनू किन्नर ने शुक्रवार को चंदौली स्थित भाजपा कार्यालय के पास आयोजित जनसभा में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रत्याशी डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय का समर्थन दिया।
विज्ञापन
मंच पर केंद्रीय मंत्री ने माला पहनाकर चेयरमैन का स्वागत किया। इसके बाद जिले में राजनीतिक चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया। लोगों का कहना था कि कभी भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ी सोनू के भाजपा को समर्थन देने की उम्मीद किसी को नहीं थी।
चंदौली जिले के एकमात्र नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर में निकाय चुनाव के दौरान सोनू किन्नर को लोगों ने काफी पसंद किया। चर्चा यही रही कि लगातार भाजपा के चेयरमैन से नाराज लोगों ने गुस्से में सोनू को वोट देकर जिताया है।
विज्ञापन
वोटिंग के दौरान भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों और सोनू किन्नर के समर्थकों के बीच हाथापाई और घंटों तक हंगामा चला था। सैकड़ों की संख्या में जुटे किन्नरों ने भाजपा पर वोट की गिनती गलत कराने का अरोप लगाते हुए काफी हंगामा किया था।
हालांकि किन्नरों के हंगामे के बाद आखिरी घोषणा हुई और सोनू विजयी हुईं। लोगों को यह कहीं से उम्मीद नहीं थी कि सोनू किन्नर भाजपा को कभी समर्थन देंगी। लेकिन शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी के जनसभा के मंच पर सोनू किन्नर मौजूद रहीं। उनको माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस संदर्भ में साेनू किन्नर ने बताया कि वे भाजपा की सदस्यता नहीं ली हैं, बस समर्थन दिया है।