फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पॉपुलर हॉस्पिटल में महिला कर्मी के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

Sun, 04 Sep 2022 09:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के ककरमत्ता स्थित पॉपुलर अस्पताल में कार्यरत महिला ने उसी अस्पताल में कर्मचारी पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। 
विज्ञापन
पॉपुलर हॉस्पिटल में महिला कर्मी के साथ छेड़खानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के ककरमत्ता स्थित पॉपुलर अस्पताल में कार्यरत महिला ने एक कर्मचारी के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। भेलूपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

भेलूपुर थाना प्रभारी को दो सितंबर को दी तहरीर में महिला ने बताया है कि अस्पताल का कर्मचारी गौरव कुमार राठी ने उसके साथ सुबह 10 बजे अस्पताल के अंदर छेड़खानी की और विरोध करने पर गाली गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी।

आरोप लगाया कि विगत कुछ दिनों से गौरव उसे घूरता था और गंदे इशारे करता था। दो सितंबर को अस्पताल में किसी काम से जा रही थी, तभी गौरव ने उसे छूने की कोशिश की।  विरोध करने पर गौरव ने गाली देते हुए उसके साथ मारपीट की। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

निशांत हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर सील

वाराणसी के मुनारी बाजार स्थित निशांत हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर को सीएमओ के निर्देश पर चोलापुर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक आर बी यादव ने रविवार को जांच की। काई डाक्टर और कर्मचारी नहीं मिलने पर अस्पताल को सील कर दिया।

गुरुवार देर शाम जयरामपुर की एक महिला की प्रसव के बाद मौत होने पर परिजनों ने हंगामा किया था। पुलिस भी पहुंची थी। बाद में अस्पताल व महिला परिजनों ने सुलह कर लिया था। समाचार पत्रों ने प्रकाशित खबरों पर संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने चोलापुर सीएचसी के चिकित्साधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया था। रविवार को जांच करने पहुंची टीम को अस्पताल में कोई चिकित्सक और कर्मचारी नहीं मिला। वहीं अस्पताल का आवश्यक कागजात भी कोई नहीं दिखा सका। इस पर अस्पताल को सील कर दिया गया।
 
विज्ञापन

अधिवक्ता के साथ मारपीट और लूट के मामले में मुकदमा

भेलुपुर थाना क्षेत्र के रवींद्रपुरी स्थित रेस्टोरेंट में अधिवक्ता के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पहड़िया के श्रीनगर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता कृष्ण कुमार सिंह ने तहरीर में बताया है कि वह चंपारण रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए रविंद्रपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने चिकन का आर्डर दिया।

अधिवक्ता का आरोप है कि आर्डर लाने में काफी देरी होने पर शिकायत की। इससे नाराज होटल मालिक अपने तीन कर्मचारियों के साथ मिलकर मारपीट करने लगा की और 5155 रुपये छीन लिए। इंस्पेक्टर भेलुपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ लूट मारपीट धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रेस्टोरेंट के मैनेजर और एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें