फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिकर्णिका घाट पर घंटे भर बंद रहा शवदाह: डोमराजा परिवार और लकड़ी व्यवसायी आए आमने-सामने, ये है विवाद

Sun, 04 Sep 2022 08:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के मणिकर्णिका घाट स्थित महाश्मशान पर एक बार फिर से डोमराजा परिवार और लकड़ी व्यवसायियों का विवाद सामने आया है। रविवार दोपहर करीब घंटे भर तक शवदाह बाधित रहा।
विज्ञापन
चौक थाने पर डोमराजा परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मणिकर्णिका घाट स्थित महाश्मशान पर स्वामित्व के विवाद में रविवार को घंटे भर तक शवदाह बंद रहा। डोमराजा परिवार और लकड़ी व्यवसायियों का विवाद थाने तक पहुंचा, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। घंटे भर तक शवदाह बाधित रहा। चौक थाने में घंटों चली पंचायत के बाद निष्कर्ष निकला कि स्वामित्व का निर्णय नगर निगम ही करेगा।

विज्ञापन


सोमवार को निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया है। इसके बाद शवदाह आरंभ हुआ। रविवार दोपहर में डोम राजा परिवार और लकड़ी व्यवसायियों के बीच मणिकर्णिका घाट पर लकड़ी रखने का विवाद शुरू हुआ। दोनों पक्ष इस मामले में आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ा तो पुलिस को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। इस दौरान शवदाह भी रोक दिया गया।

बाहर से आए शवयात्रियों को न तो लकड़ी मिली और न ही चिता में लगाने के लिए आग। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों की बात सुनी। मामला नगर निगम का होने के कारण सोमवार को निगम के अधिकारियों को निस्तारण के लिए बुलाया गया है। इसके साथ ही दोनों पक्षों को उपस्थित होने की हिदायत दी गई। इसके बाद पुलिस ने शवदाह को आरंभ करा दिया। 
विज्ञापन

पढ़ेंः आजमगढ़ जहरीली शराब कांड: छह और आरोपियों पर लगा रासुका, 13 से अधिक लोगों की हुई थी मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें