फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सफाई का हाल बताएगा मोबा एप

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सफाई व्यवस्था का हाल जानने के लिए मंगलवार को लखनऊ में होने वाले अर्बन कान्क्लेव में पीएम नरेंद्र मोदी काशी के लिए मोबा एप लॉचिंग करेंगे। जीओ टैगिंग के जरिए इस एप से यह जानकारी मिल सकेगी कि किस इलाके में सफाई के बाद कूड़ा उठान हुआ है या नहीं हुआ है। वरुणापार जोन में इसके लिए विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी का चयन किया गया है। वहीं से इसकी शुरुआत होगी और प्रधानमंत्री लाइव लोकेशन देखेंगे। सप्ताहभर बाद पूरे शहर में इसे लागू किया जाएगा। मोबा एप का संचालन काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से होगा।
विज्ञापन

एप से नगर निगम के वरुणापार, दशाश्वमेध, भेलूपुर, आदमपुर, कोतवाली जोन के सभी इलाकों को जोड़ा जाएगा। ताकि एप के जरिए सफाई व्यवस्था की स्थिति का पता चल सके। जहां कूड़ा उठ जाएगा उस क्षेत्र में 50 मीटर के बाद वाले क्षेत्र में ग्रीन सिग्नल दिखाई देगा। जबकि जहां गाड़ी नहीं पहुंचेंगी और कूड़ा उठान नहीं होगा, वहां रेड सिग्नल एप के माध्यम से दिखाएगा। इससे साफ-सफाई की जानकारी मेें मदद मिलेगी। इसके लिए हर 16वें घर पर एक सेंसर भी लगाने की तैयारी है। ताकि पता चल सके कि वहां कूड़ा गाड़ी पहुंच रही है या नहीं। इस एप के जरिए इस सिग्नल की लोकेशन शहीद उद्यान स्थित सिटी कमांड कंट्रोल में पहुंच जाएगा। इस एप की लॉचिंग के दौरान मेयर मृदुला जायसवाल नगर निगम की टीम के साथ लखनऊ में मौजूद रहेंगी। इस अर्बन कांक्लेव में शामिल होने के लिए मेयर लखनऊ के लिए रवाना हो गईं हैं।
नगर की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए मोबा एप काफी कारगर होगा। इससे पता चल सकेगा कि कहां सफाई हुई और कहां कूड़ा गाड़ी और सफाई कर्मी नहीं पहुंच पाए हैं। इससे सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में आसानी होगी। देवी दयाल-अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें