फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू में दाखिले के लिए 11 अक्तूबर तक आवेदन का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की ओर से स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया गया है। अभ्यर्थी अब विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 11 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। कोरोना संक्रमण सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं को देख विश्वविद्यालय ने यह निर्णय लिया है। इसके अलावा दिसंबर 2021 की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी सत्रीय कार्य (असाइनमेंट) अध्ययन केंद्र पर 31 अक्तूबर तक जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

बीएचयू परिसर स्थित इग्नू क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी के तहत आने वाले 19 जिलों के 52 अध्ययन केंद्रों के माध्यम से विद्यार्थी हर साल अलग-अलग पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेते हैं। छात्रों की सुविधा के लिए प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीसीए, पीजी डिप्लोमा स्तर पर सांख्यकी अनुप्रयोग, पर्यावरण एवं सतत विकास एवं कंप्यूटर अनुप्रयोग के साथ ही स्नातकोत्तर स्तर पर एमसीए, एमएससी आहार विज्ञान आदि में प्रवेश लिया जा सकता है। इसके अलावा बीकॉम, एमकॉम और पीजी डिप्लोमा में अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय संचालन, वित्तीय विपणन अभ्यास में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है। साथ ही आपदा प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा, अनुवाद, उच्च्तर अध्ययन, जनसंचार आदि विषयों में प्रवेश लिया जा सकता है। संजय कुमार ने बताया कि प्रवेश संबंधी किसी भी तरह की जानकारी क्षेत्रीय कार्यालय से भी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें