फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Shakti: महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगी पुलिस की यह खास वैन, वाराणसी जोन में हुआ शुभारंभ

Sun, 22 May 2022 02:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महिला अपराध पर लगाम लगाने के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति के लिए जागरूकता अभियान का शुभारंभ रविवार को वाराणसी में हुआ।
विज्ञापन
मिशन शक्ति जागरूकता अभियान का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला अपराध पर लगाम लगाने के लिए यूपी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति जागरूकता अभियान का शुभारंभ रविवार को वाराणसी में हुआ। मिशन शक्ति के क्रम में सेफ सीटी परियोजना के अंतर्गत जोन मुख्यालय से अपर पुलिस महानिदेशक (वाराणसी जोन) राम कुमार और पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने वूमेन पॉवर लाइन-1090  प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


प्रचार वाहन वाराणसी कमिश्नरेट एवं वाराणसी जोन के सभी 10 जिलों वाराणसी ग्रामीण, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मर्जापुर, सोनभद्र और भदोही में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करेगा।

इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिए जागरुक करने और उनकी सुरक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी देने के साथ ही हेल्प लाइन नंबर वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबलेंस सेवा 108, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा स्थानीय थानों के सीयूजी नंबर आदि के बारें में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के शुभारंभ के मौके पर आईजी वाराणसी रेंज के सत्य नारायण,  मिशन शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण नीरज कुमार पांडेय, अपर उप पुलिस आयुक्त ममता रानी, पुलिस उपाधीक्षक वाराणसी ग्रामीण चारू द्विवेदी समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन

सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली जागरूकता रैली 

सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली जागरूकता रैली  - फोटो : अमर उजाला
मैदागिन स्थित हरिश्चंद्र पीजी डिग्री कॉलेज के एनसीसी व एनएसएस के कैडेटों ने रविवार को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली। पोस्टर, स्लोगन के जरिए राहगीरों को जागरूक किया। कार सवारों को सीट बेल्ट लगाने और बाइक सवारों को हेलमेट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।  इस दौरान  यातायात विभाग के अधिकारियों ने छात्र- छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें