कार्यकर्ताओं से जब पीएम को निधि के मौत की जानकारी मिली तो उन्होंने गहरा दुख प्रकट किया और शोक संवेदना व्यक्त की। मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि 20 मई की देर रात निधि श्रीवास्तव का शव अहमदाबाद से एंबुलेंस के जरिये माधोपुर स्थित आवास पर लाया गया। इसके बाद शवयात्रा मध्यरात्रि में निकाली गई। मुखाग्नि बड़े भाई अतुल श्रीवास्तव ने दी। इस दौरान शिवशरण पाठक, विद्यासागर राय, राजेश त्रिवेदी, मधुप सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, राजेश यादव चल्लू, सिंधु सोनकर, जगन्नाथ ओझा, रामशरण बिंद, पंकज पटेल अंतिम यात्रा में शामिल हुए।