बीएचयू में दाखिले के लिए यूपी में 23 केंद्र समेत देश भर में कुल 185 केंद्र बनाए गए हैं, जहां छात्र परीक्षा देंगे। यूपी में वाराणसी, आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बलिया, बरेली, बस्ती, देवरिया, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, ग्रेटर नोएडा, झांसी, कानपुर, खलीलाबाद, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मथुरा, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, सीतापुर में केंद्र बनाए गए हैं।
इस बार अभ्यर्थी तीन नए कोर्स में दाखिला ले सकेंगे। बीएचयू की ओर से इस बार कृषि विज्ञान संस्थान के तहत बीटेक इन डेयरी टेक्नालॉजी और फूड टेक्नालॉजी का कोर्स शुरू किया गया है। जबकि बीवॉक इन कंप्यूटर एप्लीकेशन भी नए कोर्स के रूप में शुरू हो रहा है। इसमें बीवॉक इन कंप्यूटर एप्लीकेशन को दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास केंद्र के तहत चलाया जाएगा।