शालिनी यादव पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। उन्हें राजनीति अपने ससुर कांग्रेस नेता व केंद्रीय मंत्री रहे श्याम लाल यादव से मिली है। गाजीपुर की रहने वाली शालिनी यादव की शादी श्यामलाल यादव के छोटे सुपुत्र अरुण से हुई है। बीएचयू से बीए ऑनर्स करने बाद शालिनी ने फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा किया।