फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटका मिला अधेड़ का शव, घरेलू कलह में खुदकुशी की आशंका

Mon, 24 Jul 2023 03:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के लल्लापुर गांव में आम के पेड़ की डाल से फंदे के सहारे एक अधेड़ का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। घरेलू कलह में खुदकुशी की आशंका है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के लल्लापुर गांव में आम के पेड़ की डाल से फंदे के सहारे एक अधेड़ का शव लटका मिला। जानकारी फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। घटनास्थाल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। करीब तीन घंटे बाद शिनाख्त मुरारी राजभर (52) निवासी राजपुर के दौर पर हुई। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। घरेलू कलह में खुदकुशी की आशंका है।

विज्ञापन


मुरारी राजभर मजदूरी का करता था। रविवार शाम वह कहीं से मजदूरी कर घर लौटा। थोड़ी देर बाद बाद बिना किसी को कुछ बताए बाहर निकल गया। सोमवार सुबह उसका शव घर से लगभग दो किलोमीट दूर लल्लापुर गांव के ताल में आम के पेड़ की डाल से गमछे के फंदे के सहारे लटका मिला। अलसुबह जब ग्रामीण शौच के लिए खेत की ओर गए तो फंदे से लटके शव को देखा।

सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। शिनाख्त होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, मुरारी राजभर का दो दिन पहले ही अपने घर वालों से झगड़ा हुआ था। जिसके वजह से वह तनाव में था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आशंका है कि तनाव में आकर उसने खुदकुशी की है। दो पुत्र और एक पुत्री है। बड़े बेटे मोनू राजभर की शादी हो चुकी है। वहीं छोटे पुत्र घूरे राजभर और बेटी लाडो पढ़ाई कर रहे हैं। मुरारी राजभर की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें