फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: युवती से छह दिन तक सामूहिक दुष्कर्म, 12 नामजद और 11 अज्ञात पर केस; नौ गिरफ्तार

Mon, 07 Apr 2025 10:49 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

युवती से सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अन्य लोगों की तलाश जारी है। युवती की मां का आरोप है कि आरोपी उसकी बेटी को लेकर यहां-वहां घूमते रहे। उसके साथ जबरदस्ती की।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के खजुरी इलाके की 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में उसकी मां की तहरीर के आधार पर सोमवार की सुबह लालपुर पांडेयपुर थाने में 12 नामजद और 11 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने देर रात तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब पुलिस आरोपियों के नाम, पते और उनकी उम्र की तस्दीक करा रही है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


युवती की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गत 29 मार्च को घर से अपनी दोस्त के यहां गई थी। वापसी के दौरान रास्ते में उससे राज विश्वकर्मा मिला। राज उसे लंका स्थित अपने कैफे लेकर गया, जहां उसने रात भर उनकी बेटी के साथ गलत काम किया। 

30 मार्च को उनकी बेटी को बाइक सवार समीर और उसका दोस्त मिला। दोनों उनकी बेटी को हाईवे पर ले गए। हाईवे पर दोनों ने उनकी बेटी के साथ बाइक पर ही गलत हरकत की और फिर उसे नदेसर पर लाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; मिर्जापुर में युवक की हत्या: दोस्तों के साथ मेला घूमने के लिए निकला था, सुबह रेलवे ट्रैक पर फेंका मिला शव

वारदात के बाद दी ये धमकी

31 मार्च को उनकी बेटी से आयुष अपने पांच दोस्तों सोहेल, दानिश, अनमोल, साजिद और जाहिर के साथ मिला। सभी उनकी बेटी को अनमोल के मलदहिया, सिगरा स्थित कंटिनेंटल कैफे लेकर गए। वहां उन सभी ने उनकी बेटी को नशीला पदार्थ पिलाया। बेटी को चक्कर आने लगा, फिर सब उसे कैफे के ही एक कमरे में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने बेटी को वारदात के बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी।

इसे भी पढ़ें; Ghazipur News: किसानों को खाद- बीज के साथ मिलेंगी सस्ती दवाएं, एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी कई सुविधाएं    

एक अप्रैल को साजिद अपने एक अन्य दोस्त के साथ बेटी से मिला और उसे गर्ल्स हॉस्टल ले जाने के नाम पर एक होटल में ले गया। वहां पर पहले से तीन अज्ञात लोग मौजूद थे। वहां मौजूद लोगों ने उनकी बेटी से होटल के एक कस्टमर का मसाज करने के लिए कहा। बेटी के मना किया, लेकिन वे लोग नहीं मान रहे थे। वहीं मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। 

बेटी ने विरोध किया तो उसे होटल से बाहर कर दिया। वहां से निकलने के बाद रास्ते में उनकी बेटी को इमरान मिला। इमरान ने उसे जबरन बाइक पर बैठाया और एक होटल में ले गया। वहां बेटी को नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी के चिल्लाने और मना करने पर उसे होटल के बाहर कर दिया।

इसके बाद उनकी बेटी को साजिद अपने दो दोस्तों के साथ मिला। वह सभी उनकी बेटी को औरंगाबाद स्थित एक गोदाम में ले गए। वहां पर एक लड़का पहले से मौजूद था, उसका नाम जैब था। वहां पर जैब ने उनकी बेटी के साथ गलत काम किया। इसके बाद साजिद अपने दोस्त अमन और एक अन्य व्यक्ति के साथ उनकी बेटी को लेकर एक कमरे पर गया।

वहां साजिद के दोनों दोस्तों ने मिलकर उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद उन लोगों ने उनकी बेटी को किसी अनजान जगह पर छोड़ दिया। जहां से वह किसी तरह सिगरा स्थित आईपी मॉल के पास पहुंची और वहीं बैठी रही।
विज्ञापन

दो अप्रैल को उनकी बेटी को मॉल के पास में ही राज खान अपने एक दोस्त के साथ मिला। वहां से वह उनकी बेटी को हुकुलगंज क्षेत्र स्थित घर की छत पर ले गया। वहां उन लोगों ने उनकी बेटी को चाउमीन में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया, जिससे उसे चक्कर आने लगा। राज खान ने उनकी बेटी को गलत तरीके से छुआ। उसके मना करने पर उसे नशे की हालत में अस्सी घाट ले जाकर छोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: पूर्व थानाध्यक्ष और डॉक्टर पर परिवाद दर्ज करने का आदेश, जानें- क्या है पूरा मामला    

तीन अप्रैल को उनकी बेटी अपनी दोस्त के घर गई और नशे के कारण वहीं पर सो गई। शाम को सहेली के घर से निकलने पर उनकी बेटी को रास्ते में दानिश मिला। वह अपने एक दोस्त के साथ उनकी बेटी को किसी अपने एक अन्य दोस्त के कमरे पर ले गया। वहां पहले से सोहेल, शोएब और एक अन्य व्यक्ति मौजूद था। सभी ने उनकी बेटी को जबरदस्ती नशा कराकर दुष्कर्म किया। 

इसके बाद उन सभी ने नशे की हालत में चौकाघाट के पास छोड़ दिया। चार अप्रैल को उनकी बेटी घर वापस आई और आपबीती सुनाई। इस पर परिजन पुलिस के पास पहुंचे। इस संबंध में डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना ने बताया कि नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें