वाराणसी जिले में बदमाशों का दुस्साहस इस कदर बढ़ है कि टहलने के लिए निकली वृद्ध महिला से दुकान का पता पूछने के बाद उनके गले की चेन झपट्टा मार कर छीन ली।
वाराणसी के शिवपुर बाईपास निवासी नीरज सोनकर की मां संतारा देवी के गले पर झपट्टा मार कर दो बदमाशों ने रविवार को सोने की चेन छीन ली। सूचना के आधार पर शिवपुर थाने की पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद दो बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
यह है मामला
नीरज कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी मां रोजाना सुबह टहलने जाती हैं। रविवार की सुबह वह टहलने नहीं गईं और वापस लौटकर अपने घर के सामने चबूतरे पर बैठी थीं। बाइक सवार दो बदमाश गिलट बाजार की ओर से घर के सामने से गुजरे। लगभग सौ मीटर दूर जाकर दोनों ने बाइक खड़ी की। उनमें से एक बदमाश उनकी मां के पास आया और पूछने लगा कि लोहे की दुकान किधर है। मां ने उसे बताया कि आगे उत्तर दिशा की पटरी पर है। उसी दौरान उसने मां के गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन छीन ली और अपने साथी के साथ बाइक से भाग गया।
गले से खींच ली चेन
ईश्वरगंगी पोखरे पर ललही छठ की पूजा करने के दौरान तारा देवी के गले से किसी ने 20 ग्राम सोने की चेन खींच ली। घटना के संबंध में हनुमान फाटक निवासी रोहित जायसवाल ने जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।