फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bullet Train: दिल्ली-हावड़ा के बीच वाराणसी होकर चल सकती है बुलेट ट्रेन, दो चरण में पूरा होगा काम

Mon, 26 Aug 2024 11:53 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

दिल्ली-हावड़ा के बीच 2029 तक बुलेट ट्रेन चल सकती है। ट्रेन संचालन के लिए जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इसका काम दो चरण में पूरा होगा। जमीन अधिग्रहण के लिए किसानों के आधार कार्ड जमा कराए गए हैं।  
विज्ञापन
बुलेट ट्रेन - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-वाराणसी-हावड़ा रूट पर बुलेट ट्रेन 2029 में चल सकती है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। 2025 तक रेल रूट का सर्वे पूरा होगा। जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। इसका काम दो चरण में पूरा होना है। पहले फेज में वाराणसी-हावड़ा वाया पटना तक काम कराया जाएगा। दूसरे फेज में दिल्ली-वाराणसी के बीच काम होना है। वाराणसी में जमीन चिन्हित करते हुए किसानों के आधार कार्ड जमा कराए गए हैं।

विज्ञापन


नेशनल हाईस्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से हाईस्पीड रेल लाइन बिछाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। पहले फेज में वाराणसी से हावड़ा के बीच 720 किमी ट्रैक बिछाया जाएगा। 

चौबेपुर के चिरईगांव ब्लॉक के नारायणपुर, उकथी, सिरिस्ती, अमौली, रैमला, छितौनी, बकैनी, देवरिया, धराधर आदि गांवों में सर्वे कार्य पूरा हो गया। मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


कॉरिडोर में जगह-जगह टनल और ग्रेड बिछाई जाएगी। रेल अधिकारियों के अनुसार एलिवेटेड हिस्से की ऊंचाई 20 फीट होगी। खास बात है कि हाईस्पीड रेल लाइन के लिए सीधा ट्रैक ही चाहिए। घुमावदार ट्रैक से काम नहीं चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें