Varanasi News: पीड़ित बुजुर्ग महिला ने इसकी जानकारी तुरंत अपने परिवार को दी। परिवार के लोगों ने शिवपुर थाने पहुंचकर मामले से संबंधित तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई के लिए भी कहा है। पांच दिन में दोबारा ऐसी वारदात हो जाने से गांव वालों में दहशत और आक्रोश भी है।
शिवपुर थाना क्षेत्र के शांति कुंज अपार्टमेंट शांति नगर कालोनी तरना बाजार में सुबह 5:00 बजे के करीब दरोगा अरविंद कुमार सिंह जो जनपद आजमगढ़ में तैनात है। उनकी पत्नी विमला देवी (55) रोज की तरह रविवार को भी टहलने के लिए अपने घर से निकली थी।
विज्ञापन
घर से निकलकर कॉलोनी के मोड़ पर प्रखर हॉस्पिटल के सामने पहुंची कि एकाएक एक बाइक से तीन बदमाश छिनैत आए और बाइक को खड़ी करके पीछे बैठा व्यक्ति आकर गले से सोने का चेन छीन कर गाड़ी पर बैठ बाबतपुर की तरफ फरार हो गया।
विज्ञापन
पीड़िता ने मामले की सूचना अपने दोनों बेटे राज और राहुल को दी। सूचना पर दोनों बेटे मौके पर आए और पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची शिवपुर पुलिस व सहायक पुलिस आयुक्त कैंट एवं डीपी वरुण जोन मौके पर पहुंचे व जांच पड़ताल करते हुए चले गए, थाना प्रभारी रविशंकर त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं।
पांच दिन पहले भी हो चुकी है ऐसी ही वारदात
शिवपुर थाना क्षेत्र में बीते 25 जून को भी ऐसा ही वारदात हुआ था। सुबह मॉर्निंग वॉक कर रही एक बुजुर्ग महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर उनके गले की चेन छीन ली थी। इस मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन आज तक बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई। गांव वालों ने अंदेशा जताया कि रविवार को हुई छिनैती भी उन्हीं बदमाशों ने की होगी।