फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटे 1.19 लाख रुपये, फायरिंग करते हुए फरार

Thu, 04 Jun 2020 12:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गुरुवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने यूबीआई के बैंक की सहयोगी कंपनी ( वक्रांगी केंद्र ) में घुसकर 1.19 लाख रुपये लूट लिए। लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग भी की। संयोग से गोली किसी को नहीं लगी। मौके से तीन फायरशुदा कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

बदमाश केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया, साथ ही बदमाशों की जल्दी गिरफ्तारी का दावा किया है।


कनुवानी गांव निवासी वीरेंद्र कुमार मौर्य केराकत कोतवाली क्षेत्र के मखदूमपुर में किराए के कमरे में यूबीआई बैंक की सहयोगी कंपनी चलाते हैं। गुरुवार की सुबह वह अपने सहयोगी राजकुमार मौर्य के साथ केंद्र में बैठे थे। तभी सुबह करीब नौ बजे बाइक सवार दो बदमाश पहुंच गए। एक बदमाश ने राजकुमार के सीने पर असलहा तान दिया तो दूसरा तत्काल कैश बॉक्स में रखे रुपये निकालने लगा।

विज्ञापन

उसने पहले अपनी जेब में रुपये भरे, फिर बाकी पैसे गमछे में लपेट लिए। बदमाशों ने केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी कब्जे में ले लिया। फायरिंग करते हुए बदमाश सीढ़ियों से नीचे उतरने लगे। गोली की आवाज सुन बाहर निकले मकान मालिक बबलू मौर्य ने बदमाशों के ऊपर ईंट से प्रहार किया। ईंट एक बदमाश के हाथ पर लगी और गमछे में बंधे रुपये नीचे गिर गए।

इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग शुरू करते हुए तेजी से जलालपुर की तरफ फरार हो गए। संयोग से गोली किसी को नहीं लगी। सूचना पाकर केराकत कोतवाल बिंद कुमार मौकै पर पहुंचे। कुछ ही देर में एएसपी सिटी संजय कुमार, सीओ केराकत अजय कुमार श्रीवास्तव, सीओ सदर नृपेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

केंद्र संचालक के मुताबिक गमछे में 52 हजार रुपये हैं, जो मौके पर छूट गए। करीब 1.19 लाख रुपये लूटने में बदमाश कामयाब रहे। पुलिस ने घटनास्थल से तीन फायरशुदा कारतूस बरामद किया है। एसपी अशोक कुमार ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें