फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की संख्या बढ़ने से कोविड-19 अस्पताल के सभी बेड भरे, पॉजिटिव दंपती घर में ही बंद

Thu, 04 Jun 2020 12:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI
विज्ञापन

मऊ जिले में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होने से परदहां ब्लॉक मुख्यालय पर बनाए गए कोविड हॉस्पिटल में जगह कम पड़ गई। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग नए अस्पताल की तलाश में जुटा है। संभावना है कि कोपागंज स्थित बाबू आयुर्वेदिक अस्पताल को नया कोविड अस्पताल बनाया जाए।

विज्ञापन

शासन के आदेश पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की देखरेख और उपचार के लिए एल-1, एल-2 और एल-3 हॉस्पिटल बनाने थे। इस क्रम में परदहां ब्लॉक मुख्यालय स्थित सीएचसी को एल-1 कोविड अस्पताल बनाया गया था। मरीजों की संख्या बढ़ने से 30 बेड वाला अस्पताल भर गया। जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 39 है।

ऐसे में मरीजों को अस्पताल में रखने के लिए नए अस्पताल की तलाश में स्वास्थ्य विभाग की टीम जुटी है। जिलाधिकारी की मानें तो कोपागंज के बाबू आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज को कोविड एल-1 अस्पताल बनाया जाएगा। दूसरी तरफ बात करने पर बाबू आयुर्वेदिक मेडिकल के डायरेक्टर डॉ मनीष कुमार राय ने बताया कि प्रशासन की तैयारी पहले से थी। हालांकि उन्हें कोई पत्र नहीं दिया गया है। सूचना मिली है कि सरकारी कर्मचारी मेडिकल कालेज पर पहुंच रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जगह की कमी के चलते बुधवार को पॉजिटिव मिले भटकुआ पट्टी निवासी दंपती अभी तक अपने घर मे पड़े हैं। सीएमओ डॉ एससी सिंह ने बताया कि आज दोनों मरीजों को उपचार के लिए ले जाने के लिए एंबुलेंस को रवाना किया गया है। दोनों को बाबू आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें