दो दिन बाद देहात कोतवाली पुलिस को जांच का आदेश मिला तो टीम ने तीनों नामजदों का नाम, पता लेकर पड़ताल की। इसमें फरहान अख्तर और रितेश साधवानी घर पर नहीं मिले, भौमिक गोंडलिया के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस की छानबीन में भौमिक गोंडलिया नाम का व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस की जांच में अन्य नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस ने निर्माता, निर्देशक, लेखक समेत सात लोगों को नोटिस भेजा है। देहात कोतवाल विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि जांच में अन्य नाम सामने आये हैं। इसमें निर्माता फरहान अख्तर, रितेश साधवानी, निर्देशक गुरमीत सिंह, करन अंशुमान, लेखक पुनीत कृष्ण, विनीत कृष्ण और अमेजन कंपनी के लोगों को नोटिस भेजा गया है। नोटिस मिलने के 15 दिनों के अंदर हाजिर होकर बयान दर्ज कराना है।
एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस की जांच में वेब सीरीज बनाने वाले निर्माता, निर्देशक, लेखक आदि का नाम संज्ञान में आया। वेब सीरीज पर दर्ज मुकदमे के सिलसिले में बयान देने के लिए सभी को नोटिस भेजा गया है। नोटिस मिलने के 15 दिनों के अंदर हाजिर होकर जवाब देना है।