फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

Mon, 28 Aug 2017 09:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
मिर्जापुर के खोराडीह जंगल में सात आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिर्जापुर  के लतीरहवा जंगल में पुलिस ने छापा मार कर नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान सात आरोपी पकड़े गए, जबकि मुख्य आरोपी सहित  दो भाग निकले। नकली शराब बनाने वाला केमिकल, शीशियां, ढक्कन, रैपर, लोगो और उपकरण भी जब्त किए गए हैं। बरामद केमिकल से 2000 लीटर शराब बनाई जा सकती है।
विज्ञापन


 अहरौरा थाना क्षेत्र के खोराडीह लतीहरवा जंगल में शराब माफिया द्वारा मध्यप्रदेश से सामग्री लाकर उससे नकली देशी शराब बनाकर बिहार, सोनभद्र, भदोही, चंदौली, मिर्जापुर में बेचने की तैयारी चल रही थी।

रविवार की देर रात लतीहरवा के जंगल के पास एक कच्चे मकान में बोलेरो से नकली शराब बनाने की सामग्री और उपकरण लाया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी करके चार बदमाशों को दबोच लिया जबकि पांच आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन


वहां रखा 1000 लीटर नकली शराब बनाने का केमिकल, दस हजार शीशियां व ढक्कन, दस हजार रैपर, दस हजार लोगो, पंद्रह पैकिंग करने वाली मशीनें व अन्य केमिकल बरामद किए। खोराडीह गांव निवासी रामधनी और उसके बेटे गुड्डू व रमेश के साथ सियाराम को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के बाद फरार आरोपियों में से बहादुर, लालकृष्ण और कल्लू को सोमवार को पकड़ा गया।

पुलिस का कहना है कि रामधनी के मकान में मिनी प्लांट लगाकर बड़े पैमाने पर नकली शराब बनाने की योजना थी। खोराडीह के पीएसी लूटकांड के बाद जहां पर ग्रामीणों की मड़ई फूंक दी गई थी, वह स्थान निर्जन हो गया था। उसी स्थान पर शराब फैक्ट्री लगाई जा रही थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें