फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः किशोरी के अपहरण के आरोपी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 13 Aug 2021 03:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

परिजनों ने आरोप लगाया कि कामिल की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। इंस्पेक्टर जैतपुरा शशिभूषण राय ने बताया कि कामिल और उसके दोस्त के खिलाफ बीते दो अगस्त को जैतपुरा थाने में किशोरी के अपहरण का मुकदमा लिखा गया था।
विज्ञापन
युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के सिधवा घाट के पास रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त दोषीपुरा निवासी बिलाल अहमद के पुत्र मोहम्मद कामिल (25) के रूप में हुई। मृतक के खिलाफ हाल ही में किशोरी के अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन


 परिजनों ने आरोप लगाया कि कामिल की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। इंस्पेक्टर जैतपुरा शशिभूषण राय ने बताया कि कामिल और उसके दोस्त के खिलाफ बीते दो अगस्त को जैतपुरा थाने में किशोरी के अपहरण का मुकदमा लिखा गया था। मृत युवक के परिजनों से तहरीर लेकर केस दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कामिल के पिता बेलाल अहमद ने बताया कि उनका पुत्र नक्खीघाट निवासी एक व्यक्ति के घर कार ड्राइवर का काम करता था। इसी दौरान उसे उसकी नाबालिग बेटी से प्यार हो गया। दोनों दो अगस्त को घर छोड़ कर भाग गए थे।  इस संबंध में दो अगस्त को जैतपुरा थाने में किशोरी के भाई ने कामिल और उसके एक दोस्त के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के भाई का आरोप था कि उसकी बहन और कामिल उसके घर से चार लाख रुपए और जेवर भी ले गए हैं। इधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद जैतपुरा पुलिस कामिल और उसके दोस्त सहित किशोरी की तलाश कर रही थी। इसी बीच किशोरी के परिजनों को पता लगा कि उनकी बेटी और कामिल अमेठी में हैं।

बीते दिन किशोरी के परिजन अमेठी जाकर अपनी बेटी को ले आए। कामिल के परिजनों का आरोप है कि जब किशोरी के परिजन दोनों को पकड़ लिए तब उन्होंने कामिल की पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। कामिल ने अपने पिता बेलाल को फोन कर सारी बात बताई थी।

इस पर बेलाल भी अमेठी जाकर बेटे को घर ले आए। जिसके बाद बृहस्पतिवार रात आठ बजे कामिल घर से दोबारा निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। पिता बेलाल ने आरोप लगाया है कि किशोरी के घर वालों ने उनके बेटे की हत्या की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें